प्रधान के बेटे का आतंक: दलित बेटी से छेड़छाड़ के विरोध में युवक को पीट-पीटकर किया अधमरा, वीडियो वायरल

प्रधान के बेटे का आतंक: दलित बेटी से छेड़छाड़ के विरोध में युवक को पीट-पीटकर किया अधमरा, वीडियो वायरल

स्टेट संवाददाता – विष्णु रावत. मैनपुरी:करहल थाना क्षेत्र के तिरकारा दौलतपुर गांव में दबंगई और जातीय उत्पीड़न की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। गांव के ही प्रधान के बेटे शशिकांत यादव पर दलित युवती से छेड़छाड़ और उसके परिवार के युवक को पीट-पीटकर अधमरा करने का गंभीर आरोप लगा है। पूरी घटना का वीडियो वायरल हो चुका है, जिससे इलाके में तनाव का माहौल है।

पीड़ित जितेंद्र कुमार जाटव की तहरीर के अनुसार, पूर्णिमा के दिन गांव के मां कटेश्वरी मंदिर पर लगे मेले में उनकी बेटी संध्या, पत्नी, मां और भाई की पत्नी गई थीं। तभी सेमरी गांव निवासी शशिकांत यादव ने संध्या के साथ अभद्रता शुरू कर दी। जब महिलाओं ने विरोध किया, तो शशिकांत ने उनके साथ मारपीट की।

बाद में जब पीड़ित परिवार शिकायत लेकर आरोपियों के घर पहुंचा, तो वहां मौजूद दबंगों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट में जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया और बेहोश होकर गिर पड़ा। आरोपी उसे मरा समझकर फरार हो गए।

घटना का वीडियो किसी स्थानीय युवक ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। लोग प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यह मामला न सिर्फ कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है, बल्कि दबंगों के हौसले और दलितों की सुरक्षा पर भी गंभीर चिंता पैदा करता है।

ये भी पढ़ें बंबा में मिला 14 वर्षीय किशोर कान्हा का शव गांव में फैली सनसनी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें