राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

जनसंख्या नियंत्रण कानून और वक्फ बोर्ड समाप्ति की रखी मांग

संवाददाता पुष्पेंद्र कुमार. एटा राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें देशहित से जुड़ी तीन अहम मांगें रखी गईं। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने, एनआरसी (नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स) को देशभर में प्रभावी करने और वक्फ बोर्ड को समाप्त करने की मांग उठाई।

जिला अध्यक्ष कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि अगर इन मांगों पर सरकार जल्द निर्णय नहीं लेती, तो आने वाले समय में देश को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट वर्ष 2013 से जनसंख्या नियंत्रण को लेकर जनजागरूकता अभियान चला रहा है। उन्होंने दावा किया कि कुछ वर्गों द्वारा जानबूझकर 8-8 बच्चों को जन्म दिया जा रहा है, जिससे देश में जनसंख्या असंतुलित गति से बढ़ रही है।

उन्होंने चेताया कि यदि समय रहते जनसंख्या पर नियंत्रण नहीं लगाया गया, तो भविष्य में संसाधनों की भारी कमी हो सकती है और देश में गृह युद्ध जैसे हालात उत्पन्न हो सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वक्फ बोर्ड की वर्तमान भूमिका संदिग्ध है और इसका दुरुपयोग हो रहा है, अतः इसे समाप्त किया जाना चाहिए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने सरकार से इन मांगों पर त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा जताई।

ये भी पढ़ें प्रधान के बेटे का आतंक: दलित बेटी से छेड़छाड़ के विरोध में युवक को पीट-पीटकर किया अधमरा, वीडियो वायरल 

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया