प्रतापगढ़ में डीएम अभिषेक पाण्डेय की हाईवोल्टेज बैठक, लापरवाह अफसरों को सख्त चेतावनी।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।
प्रतापगढ़ में देर रात चली डीएम अभिषेक पाण्डेय की हाईवोल्टेज समीक्षा बैठक से अफसरों में हड़कंप मच गया। डीएम ने साफ चेतावनी दी कि तहसीलों में 5 और 3 साल पुराने राजस्व मामलों का तत्काल निस्तारण किया जाए, अन्यथा जवाबदेही तय होगी।
आईजीआरएस शिकायतों पर सिर्फ खानापूर्ति नहीं, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने तक की चेतावनी दी गई।
बैठक में शराब दुकानों, नगरीय निकायों और तहसीलों की व्यवस्थाओं की भी कड़ी समीक्षा हुई।
देर रात तक चली इस बैठक से अधिकारियों को साफ संदेश मिल गया कि अब लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।












