राजापुर चौराहे पेट्रोल पंप पर हरिशीला हेल्थकेयर सिस्टम द्वारा शरबत वितरण कार्यक्रम संपन्न
संवाददाता कुमुद मिश्रा
कुंडा/प्रतापगढ़। भीषण गर्मी को देखते हुए आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से हरिशीला हेल्थकेयर सिस्टम की ओर से राजापुर चौराहे पर शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह सेवा कार्य डॉक्टर आदित्य रंजन जी के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान राहगीरों, वाहन चालकों एवं स्थानीय लोगों को ठंडा शरबत वितरित किया गया। भीषण गर्मी में इस पहल की लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बताया कि हरिशीला हेल्थकेयर System हमेशा सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता रहा है। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं सहयोगी उपस्थित रहे।












