राजापुर बिंधन बाजार में शरबत वितरण का आयोजन

राजापुर बिंधन बाजार में शरबत वितरण का आयोजन

संवाददाता कुमुद मिश्रा

प्रतापगढ़ जनपद के राजापुर बिंधन बाजार में भीषण गर्मी को देखते हुए समाजसेवी एवं बहोरिकपुर पावर हाउस के लाइनमैन सुग्गा तिवारी जी की ओर से राहगीरों एवं स्थानीय लोगों के लिए शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत ग्रहण कर गर्मी से राहत महसूस की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सुग्गा तिवारी जी के इस जनसेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।
सुग्गा तिवारी जी ने कहा कि भीषण गर्मी में जरूरतमंदों एवं राहगीरों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। उन्होंने आगे भी इसी प्रकार सामाजिक कार्यों में सहयोग करने की बात कही।
कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें