पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर महिला कांग्रेस द्वारा जल एवं फल वितरण
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
सहारनपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती श्वेता सैनी द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय कैंप पर राहगीरों के लिए जल एवं फलों का वितरण किया गया। इस दौरान भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी गई।
कार्यक्रम के उपरांत श्रीमती राखी जी के यहां पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती श्वेता सैनी ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने देश को आधुनिक भारत की दिशा देने का कार्य किया था। उनके विचार आज भी युवाओं एवं समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि समाज सेवा और जरूरतमंदों की सहायता करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।इस अवसर पर पूजा, राखी, प्रीति, तृप्ति, नेहा निशाद, मोनिका, मयूरी, आस्था गुप्ता, नूतन सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।












