आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता, जनहित से जुड़े प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी — जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा














जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनी समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण पर दिया जोर गाजियाबाद- 27 मई, 2026जनपद गाजियाबाद में आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ द्वारा आज कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में जनसामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों की गंभीरतापूर्वक सुनवाई की गई।जनता दर्शन में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने राजस्व, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए), नगर निगम, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य सेवाएं, सड़क निर्माण, जल निकासी, सामाजिक कल्याण, पेंशन, भूमि विवाद, सफाई व्यवस्था एवं अन्य जनहित से जुड़े प्रकरण, जिला धिकारी महोदय के समक्ष प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी महोदय ने प्रत्येक शिकायतकर्ता की समस्या को संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप सर्वोच्च प्राथमिकता पर, पूर्ण पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। जनता दर्शन के दौरान कई प्रकरणों में जिलाधिकारी महोदय द्वारा मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर तत्काल समाधान सुनिश्चित कराया गया, जिससे उपस्थित फरियादियों में संतोष एवं प्रशासन के प्रति विश्वास का सकारात्मक वातावरण दिखाई दिया। शेष प्रकरणों के संबंध में संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि शिकायत कर्ताओं से व्यक्तिगत संवाद स्थापित करते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक प्रकरण की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप प्रशासन का उद्देश्य केवल शिकायत प्राप्त करना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक को त्वरित न्याय एवं प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि जनता दर्शन शासन एवं प्रशासन के प्रति आमजन के विश्वास को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण माध्यम है तथा सभी अधिकारी जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करें। जिलाधिकारी महोदय ने जनसुनवाई व्यवस्था को निरंतर प्रभावी बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित समय तक जनसुनवाई का संचालन नियमित रूप से सुनिश्चित किया जाए तथा प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता एवं संवेदनशीलता के साथ किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि वर्चुअल माध्यम से आयोजित जनसुनवाई में संबंधित अधिकारी जूम प्लेटफॉर्म पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित करें, जिससे समस्याओं का त्वरित एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी, संवेदनशील एवं परिणाममुखी बनाते हुए प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी शिकायतकर्ताओं से सतत संवाद बनाए रखते हुए जनहित से जुड़े प्रत्येक प्रकरण में त्वरित एवं संतोषजनक कार्यवाही सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन का अनुभव हो सके।उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि वृद्धजन, दिव्यांगजन, महिलाओं एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों से संबंधित शिकायतों को विशेष प्राथमिकता पर निस्तारित किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनहितकारी बनाने हेतु डिजिटल माध्यमों एवं तकनीकी संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जा रहा है।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्रीमती ज्योति मौर्या सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।












