ईदगाह में ईद-उल-अज़हा की नमाज सम्पन्न, चौकी इंचार्ज ने बच्चों को पिलाया ठंडा

ईदगाह में ईद-उल-अज़हा की नमाज सम्पन्न, चौकी इंचार्ज ने बच्चों को पिलाया ठंडा

संवाददाता अभिमन्यु सिंह: पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के गोराजू गांव में ईद-उल-अज़हा का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। ईदगाह में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा कर देश और समाज में अमन-चैन की दुआ मांगी।

त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए चम्पहा चौकी इंचार्ज अतुल रंजन तिवारी अपनी पुलिस टीम के साथ पूरी तरह मुस्तैद नजर आए। नमाज समाप्त होने के बाद ग्रामवासियों ने पुलिस प्रशासन से मिलकर बकरीद की शुभकामनाएं दीं और सुरक्षा व्यवस्था की सराहना की।

इस दौरान चौकी इंचार्ज अतुल रंजन तिवारी ने लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। वहीं ईदगाह परिसर में उनकी एक मानवीय और प्रेरणादायक छवि भी देखने को मिली।

ईदगाह के पास खड़े गरीब परिवारों के छोटे बच्चों को देखकर उन्होंने अपने वाहन से सभी बच्चों को एक-एक गिलास ठंडा पिलाया। बच्चों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि यदि वे लगन और मेहनत से पढ़ाई करेंगे तो जीवन में ज्ञान और ऊर्जा दोनों प्राप्त होगी।

चौकी इंचार्ज के इस व्यवहार की ग्रामीणों ने जमकर सराहना की। मौके पर गोराजू ग्राम प्रधान, चौकीदार सहित गांव के कई सम्मानित लोग मौजूद रहे।


ये भी पढ़ें जगेशरगंज रेलवे स्टेशन मुख्य द्वार पर जलभराव, सड़क बनी गिट्टी-मिट्टी का ढेर; जनप्रतिनिधि बने अनजान। 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें