जगेशरगंज रेलवे स्टेशन मुख्य द्वार पर जलभराव, सड़क बनी गिट्टी-मिट्टी का ढेर; जनप्रतिनिधि बने अनजान।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।सदर विधानसभा के जगेशरगंज बाजार रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। स्टेशन के बाहर सड़क पर पानी भरा होने से राहगीरों, यात्रियों और स्थानीय दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।सड़क की स्थिति भी बदहाल है। सड़क के नाम पर सिर्फ गिट्टी और मिट्टी बची हुई है, जिससे आवागमन मुश्किल हो गया है। हल्की बारिश में ही पूरा क्षेत्र कीचड़ और जलभराव में तब्दील हो जाता है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि जनप्रतिनिधि और संबंधित विभाग इस समस्या से अनजान बने हुए हैं, जबकि यह रेलवे स्टेशन क्षेत्र का मुख्य मार्ग है और प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है।लोगों ने मांग की है कि जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कर सड़क का जल्द निर्माण कराया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
ये भी पढ़ें सीओ पट्टी व एसडीएम ने चकमझानीपुर ईदगाह पहुंचकर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा












