सीओ पट्टी व एसडीएम ने चकमझानीपुर ईदगाह पहुंचकर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। आगामी बकरीद पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 28 मई 2026 को क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार रघुवंशी ने एसडीएम पट्टी के साथ थाना कंधई क्षेत्रान्तर्गत स्थित चकमझानीपुर ईदगाह का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ईदगाह परिसर, आसपास की सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की उपस्थिति एवं सतर्कता की भी जांच की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी बनाए रखने के निर्देश भी दिए।इसके अलावा स्थानीय धर्मगुरुओं एवं गणमान्य नागरिकों से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं शांति बनाए रखने की अपील की गई। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।प्रतापगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।
ये भी पढ़ें भागवत कथा पंडाल में हर्ष फायरिंग करने वाले दो आरोपी दबोचे, लाइसेंसी हथियार बरामद।












