भागवत कथा पंडाल में हर्ष फायरिंग करने वाले दो आरोपी दबोचे, लाइसेंसी हथियार बरामद।

भागवत कथा पंडाल में हर्ष फायरिंग करने वाले दो आरोपी दबोचे, लाइसेंसी हथियार बरामद।

संवादाता अमन अहमद। एटा। जनपद में धार्मिक आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए थाना अवागढ़ क्षेत्र में हर्ष फायरिंग के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी हथियार भी बरामद किए हैं। यह कार्रवाई ग्राम कुसवा में आयोजित भागवत कथा कार्यक्रम के दौरान हुई हर्ष फायरिंग की सूचना के बाद की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अवागढ़ पुलिस ने मुकदमा संख्या 107/2026 में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान रघुराज सिंह पुत्र बाबू सिंह एवं भूरी सिंह पुत्र चंद्रपाल सिंह, निवासी ग्राम कुसवा थाना अवागढ़ के रूप में हुई है।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक लाइसेंसी रायफल और एक डीबीबीएल बंदूक बरामद की गई है, जिनका प्रयोग कथित रूप से धार्मिक आयोजन के दौरान हर्ष फायरिंग में किया गया था। पुलिस ने बताया कि धार्मिक स्थल और भीड़भाड़ वाले आयोजनों में इस तरह की फायरिंग गंभीर खतरा पैदा कर सकती है, इसलिए मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की गई।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी रघुराज सिंह पर पूर्व में मारपीट और धमकी से जुड़े कई मामले दर्ज बताए गए हैं, जबकि भूरी सिंह के खिलाफ वर्तमान प्रकरण में विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस गिरफ्तारी अभियान में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश दीक्षित, उपनिरीक्षक बलराम सिंह, कांस्टेबल शिवा राणा, रिजर्व कांस्टेबल सिट्टू और आदित्य कुमार की टीम शामिल रही।

ये भी पढ़ें आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, महामाया प्लाई एस ब्रिक्स को 12 लाख रुपये का नुकसान

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें