आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, महामाया प्लाई एस ब्रिक्स को 12 लाख रुपये का नुकसान

आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, महामाया प्लाई एस ब्रिक्स को 12 लाख रुपये का नुकसान

जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू बेमेतरा: जिले में विगत दिनों आए तेज आंधी-तूफान और खराब मौसम ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं और तूफानी बारिश के चलते कई स्थानों पर नुकसान की खबरें सामने आई हैं। इसी क्रम में भोइनाभाठा स्थित महामाया प्लाई एस ब्रिक्स में भारी क्षति हुई है। तेज आंधी के कारण फैक्ट्री परिसर में लगा टीन शेड और प्रीकाटर उखड़कर गिर गया, जिससे उद्योग को लगभग 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार तूफान इतना तेज था कि फैक्ट्री में लगा भारी टीन सेट हवा में उखड़ गया और देखते ही देखते पूरा ढांचा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि घटना के समय कोई जनहानि नहीं हुई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

महामाया प्लाई एस ब्रिक्स के संचालक नरेन्द्र राठी ने बताया कि हाल ही में फैक्ट्री का संचालन शुरू किया गया था और व्यवसाय को व्यवस्थित करने का कार्य चल रहा था। लेकिन अचानक आए आंधी-तूफान ने भारी नुकसान पहुंचा दिया। उन्होंने बताया कि टीन शेड, मशीनरी से जुड़े हिस्सों और अन्य संरचनाओं को मिलाकर लगभग 12 लाख रुपये की क्षति हुई है।

आंधी-तूफान के कारण जिले के कई क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। तेज हवाओं के चलते पेड़ गिरने, बिजली व्यवस्था बाधित होने और छोटे व्यवसायों को नुकसान पहुंचने की भी खबरें सामने आई हैं। मौसम खराब होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रभावित व्यवसायियों और किसानों को उचित सहायता एवं राहत प्रदान करने की मांग की है, ताकि नुकसान की भरपाई हो सके और प्रभावित लोग फिर से अपने कार्य को सुचारु रूप से शुरू कर सकें।

ये भी पढ़ें हत्या के प्रयास मामले में हथिगवां पुलिस को बड़ी सफलता, दो आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें