हत्या के प्रयास मामले में हथिगवां पुलिस को बड़ी सफलता, दो आरोपी गिरफ्तार
संवाददाता अमित पांडे प्रतापगढ़। थाना हथिगवां पुलिस ने हत्या के प्रयास के चर्चित मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को बरौंधा अंडरपास के पास से दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक अवैध 0.32 बोर पिस्टल, दो जिंदा कारतूस तथा एक एप्पल मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में
पुष्कर सिंह उर्फ हर्ष पुत्र प्रदीप सिंह उर्फ डब्लू सिंह निवासी ग्राम मिश्रदयालपुर थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़ हाल पता राजरूपपुर थाना धूमनगंज प्रयागराज तथा शौर्य उर्फ आर्यन पाण्डेय पुत्र जय कृष्ण पाण्डेय निवासी छतरीपुर गौरा थाना जिगना जनपद मिर्जापुर हाल पता राजरूपपुर प्रयागराज शामिल हैं। दोनों की उम्र लगभग 23 वर्ष बताई जा रही है।
बताया गया कि 25 मई को ग्राम पूरेजीत चौधरी में एक युवक पर गोली और चाकू से जानलेवा हमला किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।
पूछताछ के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आगामी ग्राम प्रधान चुनाव की रंजिश को लेकर युवक की हत्या की साजिश रची गई थी। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को लखनऊ भागने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेजा गया है।












