प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 05 जिंदा देशी बम के साथ अन्तरजनपदीय अपराधी गिरफ्तार
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 05 अदद जिंदा अवैध देशी बम के साथ एक अन्तरजनपदीय अभियुक्त सच्चे उर्फ फत्ते को गिरफ्तार किया।पुलिस ने अभियुक्त को थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के तेलियानी नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया बरामद विस्फोटक सामग्री को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है।












