रामपुर खास विधानसभा कार्यालय पर भाजपा नेता का भव्य स्वागत
रामपुर खास (प्रतापगढ़)।भारतीय जनता पार्टी द्वारा माननीय उमेश द्विवेदी जी को पुनः विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) का प्रत्याशी बनाए जाने के बाद उनके प्रथम प्रतापगढ़ आगमन पर रामपुर खास विधानसभा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया और शुभकामनाएं दी गईं।
स्वागत समारोह के दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उमेश द्विवेदी जी के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए संगठन को और मजबूत करने की बात कही। उमेश द्विवेदी जी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।इस मौके पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
संवाददाता: सदानंद द्विवेदी
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 05 जिंदा देशी बम के साथ अन्तरजनपदीय अपराधी गिरफ्तार












