प्रतापगढ़ में चलती मिनी वैन में लगी भीषण आग, लाखों की दवाइयां जलकर राख

प्रतापगढ़ में चलती मिनी वैन में लगी भीषण आग, लाखों की दवाइयां जलकर राख

तहसील लालगंज अजहरा क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलती मिनी वैन अचानक आग का गोला बन गई। घटना उदयपुर थाना क्षेत्र के टोडरपुर दल्ला पट्टी गांव के पास की बताई जा रही है। मिनी वैन में सवार चालक और उसके साथी ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मिनी वैन सांगापुर से अठेहा बाजार की ओर जा रही थी, तभी अचानक वाहन से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने पूरी वैन को अपनी चपेट में ले लिया। वाहन में रखी हजारों रुपये की दवाइयां जलकर पूरी तरह राख हो गईं।

सूचना मिलते ही उदयपुर फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वैन पूरी तरह जल चुकी थी। फायर स्टेशन प्रभारी मान सिंह ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य संभाला।प्रशासन ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।

संवाददाता: सदानंद द्विवेदी

ये भी पढ़ें रामपुर खास विधानसभा कार्यालय पर भाजपा नेता का भव्य स्वागत

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें