“सेन समाज में लोकतंत्र की गूंज : भारी समर्थन के बीच रामनारायण छल्ली श्रीवास बने नए अध्यक्ष, सेन भवन कोबिया बना सामाजिक एकता का केंद्र”

“सेन समाज में लोकतंत्र की गूंज : भारी समर्थन के बीच रामनारायण छल्ली श्रीवास बने नए अध्यक्ष, सेन भवन कोबिया बना सामाजिक एकता का केंद्र”

जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू

बेमेतरा। सेन भवन कोबिया में आयोजित सर्व सेन समाज की ऐतिहासिक बैठक में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत समाज के नए अध्यक्ष का चुनाव शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हुआ। आसपास के विभिन्न सामाजिक गढ़ों एवं क्षेत्रों से पहुंचे बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओं, पदाधिकारियों और युवाओं की मौजूदगी में रामनारायण (छल्ली श्रीवास) को सर्वसम्मति से सर्व सेन समाज का नया अध्यक्ष चुना गया। इस महत्वपूर्ण चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और गरिमामय ढंग से संपन्न कराने में मुख्य निर्वाचन अधिकारी रंजीत उमरे (दुर्ग) एवं प्रदेश अध्यक्ष सेलून संघ अशोक सेन की अहम भूमिका रही। दोनों वरिष्ठ पदाधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन में पूरी प्रक्रिया लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप संपन्न हुई, जिसकी समाजजनों ने खुलकर सराहना की। वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति ने बढ़ाया आयोजन का गौरव बैठक में समाज को नई दिशा देने, संगठन को मजबूत करने एवं सामाजिक एकजुटता बढ़ाने के उद्देश्य से कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं चुनाव प्रभारी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष दुर्ग भीखम सेन, संतोष उमरे (धमधा), सहायक चुनाव प्रभारी एवं संगठन मंत्री ग्रामीण सुरेन्द्र श्रीवास तथा महेंद्र सेन (अहिवारा) की विशेष उपस्थिति रही।

“समाज हित सर्वोपरि” — नवनियुक्त अध्यक्ष रामनारायण श्रीवास

नवनियुक्त अध्यक्ष रामनारायण (छल्ली श्रीवास) के मनोनयन होते ही सेन भवन तालियों और जयकारों से गूंज उठा। सामाजिक बंधुओं ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत कर शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने शीर्ष नेतृत्व एवं समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य समाज को संगठित करना, युवाओं को आगे बढ़ाना और सामाजिक एकता को नई मजबूती प्रदान करना रहेगा। उन्होंने समाज हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प भी दोहराया।

शांतिपूर्ण और गौरवपूर्ण चुनाव बना चर्चा का विषय

बैठक के अंत में चुनाव प्रभारियों एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारियों का विशेष सम्मान करते हुए उनके सफल मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया गया। पूरे आयोजन में अनुशासन, सामाजिक सौहार्द और लोकतांत्रिक परंपरा की शानदार मिसाल देखने को मिली। इस अवसर पर सेन समाज जिला अध्यक्ष रवि सेन, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सेन, सेलून संघ जिला अध्यक्ष नाथूराम सेन, ऋषि सेन, सुधीर सेन, दिनेश श्रीवास, मनीष श्रीवास, चितरेन सेन, डेनिम सेन सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

इस संबंध में जानकारी समाजसेवी दुर्गा प्रसाद सेन द्वारा दी गई।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें