कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस से अभद्रता करने वाला दुकानदार हिरासत में

कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस से अभद्रता करने वाला दुकानदार हिरासत में

जिला संवादाता काव्यांश रावत .एटा: कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र शहर में शांति व सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने में जुटी पुलिस टीम के साथ रोडवेज बस स्टैंड के पास एक दबंग दुकानदार ने अभद्रता कर दी।

घटना उस समय की है जब पुलिस सड़क पर लगने वाले ठेलों और अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान एक दुकानदार ने अपने दुकान के अतिक्रमण को लेकर पुलिसकर्मी से बहस शुरू कर दी और फिर अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

स्थानीय लोगों के अनुसार दुकानदार ने जानबूझकर पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी की। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर मौजूद पुलिस ने तत्काल दुकानदार को हिरासत में ले लिया।

घटना के समय मौके पर सीओ सिटी अमित कुमार राय, कोतवाली नगर निरीक्षक अमित कुमार सहित पुलिस बल मौजूद था।

सीओ सिटी ने अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें जमीन विवाद में पहुंची पुलिस पर हमला दबंगों ने की सिपाहियों से मारपीट

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal