जमीन विवाद में पहुंची पुलिस पर हमला दबंगों ने की सिपाहियों से मारपीट

जमीन विवाद में पहुंची पुलिस पर हमला दबंगों ने की सिपाहियों से मारपीट

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत मेरठ : मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के जानी कलां गांव में जमीन विवाद को सुलझाने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर चल रहे झगड़े की सूचना पर जब दो सिपाही मौके पर पहुंचे तो दबंगों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिसकर्मी मौके पर दोनों पक्षों को शांत कराने के लिए पहुंचे थे, लेकिन स्थिति बेकाबू हो गई। ग्रामीणों ने न सिर्फ पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की बल्कि महिलाओं ने एक सिपाही का मोबाइल छीनने की भी कोशिश की।

हमले में दोनों सिपाही घायल हो गए हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी हाल में कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और इस घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें लखनऊ में भारी बारिश बना काल नाले में बहा युवक, तलाश में जुटी SDRF और पुलिस

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें