विवाहिता से मिलने पहुंचा प्रेमी, परिजनों ने पकड़ा, रातभर चला हंगामा

विवाहिता से मिलने पहुंचा प्रेमी, परिजनों ने पकड़ा, रातभर चला हंगामा

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़ के कोतवाली पट्टी क्षेत्र के रेडीगारापुर गांव में एक युवक के विवाहिता से मिलने पहुंचने पर हाईवोल्टेज ड्रामा हो गया। बताया जा रहा है कि मिर्जापुर निवासी युवक पिछले करीब डेढ़ महीने से एक विवाहिता के संपर्क में था और दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी। जानकारी के अनुसार युवक शुक्रवार शाम विवाहिता से मिलने उसके घर पहुंचा और किसी तरह छत पर जा पहुंचा। बताया जा रहा है कि वह अपने साथ रसगुल्ला भी लेकर आया था। देर रात मौसम खराब होने और तेज आंधी-बारिश शुरू होने पर युवक नीचे उतरने लगा, तभी घर के अन्य सदस्यों की नजर उस पर पड़ गई।
परिजनों ने युवक को पकड़कर पूछताछ की, जिसके बाद दोनों के संपर्क की जानकारी सामने आई। इसके बाद युवक को वहीं रोक लिया गया और विवाहिता के मायके पक्ष को सूचना दी गई। मामले को लेकर गांव में पंचायत चलने की चर्चा है।
फिलहाल इस प्रकरण में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को कोई लिखित सूचना दिए जाने की जानकारी नहीं है। पुलिस शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई कर सकती है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें