प्रतापगढ़ में बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, 16 केंद्रों पर सुरक्षा व निगरानी के विशेष इंतजाम।

प्रतापगढ़ में बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, 16 केंद्रों पर सुरक्षा व निगरानी के विशेष इंतजाम।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़ में उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026 को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) आदित्य प्रजापति ने सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों, केंद्र व्यवस्थापकों और संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा ने बताया कि 31 मई 2026 को जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। एडीएम ने सभी केंद्रों पर सीसीटीवी, पेयजल, बिजली, शौचालय, बैठने की व्यवस्था और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों की सघन जांच की जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य राजस्व अधिकारी अजय कुमार तिवारी ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा तथा संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें