सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवानी रावत ने किया जिला कारागार का मासिक निरीक्षण

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवानी रावत ने किया जिला कारागार का मासिक निरीक्षण

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गौतमबुद्धनगर 30 मई, 2026उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतमबुद्धनगर के निर्देशों के क्रम में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतमबुद्धनगर शिवानी रावत द्वारा आज जिला कारागार गौतमबुद्धनगर का मासिक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक ब्रजेश कुमार एवं उप जेलर सुरजीत सिंह उपस्थित रहे।निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक ब्रजेश कुमार ने अवगत कराया कि वर्तमान में जिला कारागार गौतमबुद्धनगर में 2417 बंदी निरुद्ध हैं। सचिव द्वारा पुरुष बैरकों का निरीक्षण कर बंदियों से उनके मुकदमों की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही बंदियों के मुकदमों से संबंधित कार्डों का अवलोकन किया गया तथा उन्हें उपलब्ध अधिवक्ताओं एवं निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में जानकारी दी गई। पूछताछ के दौरान बंदियों ने बताया कि सभी बंदियों के पास अपने निजी अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से अधिवक्ता उपलब्ध हैं। सचिव द्वारा बंदियों से संबंधित अभिलेखों एवं कार्डों को नियमित रूप से अद्यतन किए जाने के संबंध में जेलर, जिला कारागार गौतमबुद्धनगर को निर्देशित किया गया।इसके उपरांत सचिव द्वारा जिला कारागार में स्थापित चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। जनरल वार्ड में उपचाराधीन बंदियों से वार्ता कर उनके स्वास्थ्य, मुकदमों की स्थिति तथा उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सीय सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई एवं जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों को उपलब्ध कराए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच हेतु पाकशाला का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान अनेक बंदी रात्रि भोजन की तैयारी करते हुए पाए गए। सचिव द्वारा भोजन की गुणवत्ता का अवलोकन किया गया तथा पाकशाला में स्वच्छता एवं साफ-सफाई की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के संबंध में जेलर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें