प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 हेतु 31 जुलाई तक कर सकते ऑनलाइन आवेदन
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
गौतमबुद्धनगर 30 मई, 2026जिला प्रोबेशन अधिकारी गौतमबुद्धनगर मनोज कुमार पुष्कर ने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों को दिया जाना है।उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष 18 से कम उम्र के बच्चों को विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियों, योद्धाओं में बहादुरी, समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला, संस्कृति, विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में विशेष योगदान रखने वाले बच्चों को प्रधानमंत्री द्वारा पुरस्कृत किया जाता है। इस वर्ष भी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के संबंध में अधिक जानकारी वेबसाइट पर तथा आवेदन दिनांक 31 जुलाई 2026 तक बेबसाइट http://awards.gov.in पर ऑनलाइन कर सकते है
गौतमबुद्धनगर।












