17 सूर्या प्रताप चौहान की चाकू से गोदकर हत्या करने का मुख्य आरोपी व 50 हजार रु0 के इनामी असद थाना खोडा व इन्दिरापुरम पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ मे ढेर,एक मां को मिला इंसाफ पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद द्वारा

17 सूर्या प्रताप चौहान की चाकू से गोदकर हत्या करने का मुख्य आरोपी व 50 हजार रु0 के इनामी असद थाना खोडा व इन्दिरापुरम पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ मे ढेर,एक मां को मिला इंसाफ पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद द्वारा

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

थाना खोडा क्षेत्रान्तर्गत 17 वर्षीय सूर्या प्रताप चौहान की चाकू से गोदकर हत्या करने का मुख्य आरोपी व 50 हजार रु0 के इनामी असद पुत्र नबाव नि0 मदरसे वाली गली थाना खोडा गाजियाबाद थाना खोडा व इन्दिरापुरम पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ मे ढेर गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविंद्र गौड़ के आदेश अनुसार टीम गठित कर,कमिश्नरेट गाजियाबाद के अन्तर्गत थाना खोडा क्षेत्र मे दिनांक 28.05.26 को एक घटना कारित हुई थी जिसके अन्तर्गत असद नामक युवक द्वारा सूर्या चौहान नामक युवक को चाकू मार दिया गया था । इलाज के दौरान सूर्या चौहान की मृत्यु हो गई थी । परिजनो की तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया गया था जिसमे 05 लोगो को अभियुक्त बनाया गया था । इसमे पुलिस द्वारा तत्काल 03 अभियुक्तो की गिरफ्तारी कर ली गई थी । असद जो मुख्य आरोपी था वह फरार था । वह वांछित था, उसके ऊपर 50,000 रु0 के पुरुस्कार की घोषणा भी की गई थी । पुलिस को आज यह सूचना प्राप्त हुई थी कि असद अपने कुछ साथियो से मिलने थाना खोडा क्षेत्र मे आने वाला है । उनसे कुछ पैसे लेकर वह बाहर भागने की फिराक मे था । पुलिस द्वारा इस सूचना के आधार पर तत्काल कार्यवाही करते हुये पूरे क्षेत्र मे लगातार कॉम्बिंग एवं बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही थी । इसी क्रम मे वसुन्धरा क्षेत्र मे असद अपने एक साथी के साथ बाइक से आता हुआ दिखाई देता है । पुलिस टीम के द्वारा उसे रोकने का प्रयास किया जाता है और चेतावनी दी जाती है । असद के द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की जाती है । प्रतिउत्तर मे पुलिस की टीम के द्वारा जवाबी फायरिंग होती है जिसमे असद को गोली लगती है । पुलिस द्वारा तत्काल असद को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल मे भर्ती कराया जाता है । इसमे थाना खोडा क्षेत्र के हमारे एक कॉस्टेबल है वो भी घायल है उनको भी इलाज के लिए तत्काल हॉस्पिटल भेजा जाता है । इस पूरे घटनाक्रम मे असद का दूसरा साथी भागने मे कामयाब रहता है । असद के पास जो बाइक थी वह बरामद होती है और जो उसकी कंट्री मेड पिस्टल है उसको भी बरामद कर लिया गया है । सभी पक्षो की गम्भीरता से जांच करके अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।श्री धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिंडन/मुख्यालय

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें