कंधई थाना क्षेत्र के देहरी डीगर गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 11 लोग घायल।

कंधई थाना क्षेत्र के देहरी डीगर गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 11 लोग घायल।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़ के कंधई थाना क्षेत्र अंतर्गत देहरी डीगर गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें दोनों पक्षों के कुल 11 लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक घटना के संबंध में दोनों पक्षों के कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। घायलों को उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज हेतु रेफर किया गया है।
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें