खाद्य सुरक्षा राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल ने रिसिया में किया ‘देवी अहिल्याबाई होल्कर स्मृति मन्दिर’ का उद्घाटन
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर





बहराइच/रिसिया: उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अजीत सिंह पाल जी ने आज, 31 मई 2026 (रविवार) को जनपद बहराइच के विकास खंड रिसिया में एक भव्य समारोह के बीच नवनिर्मित “पुण्यश्लोका लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर” स्मृति मन्दिर का लोकार्पण किया। इस ऐतिहा सिक अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी गवाह बने।निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत माननीय मंत्री जी सुबह करीब 11:00 बजे स्टाफ कार से लखनऊ के शासकीय आवास से चलकर रिसिया ब्लॉक परिसर पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर स्थानीय नेताओं, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अमले ने फूलों के गुलदस्ते और नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। मुख्य अतिथि श्री अजीत सिंह पाल ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ स्मृति मन्दिर का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। मंत्री जी ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर नारी शक्ति, कुशल प्रशासन और धार्मिक पुनरुद्धार की प्रतीक हैं।यह स्मृति मन्दिर आने वाली पीढ़ियों को उनके त्याग, न्यायप्रियता और समाज सेवा के आदर्शों की याद दिलाएगा। उन्होंने विकास खंड रिसिया और बहराइच जनपद में सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।इस बड़े आयोजन को देखते हुए ब्लॉक परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय जनता के साथ-साथ विभागीय अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।












