योगेश्वर मंदिर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा:चोरों ने मंदिर से चोरी किए गए रुपयों से खरीदा था आईफोन 15, दो गिरफ्तार

योगेश्वर मंदिर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा:चोरों ने मंदिर से चोरी किए गए रुपयों से खरीदा था आईफोन 15, दो गिरफ्तार

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध योगेश्वर मंदिर में हुई 18 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी की गई पूरी रकम और एक आईफोन 15 समेत दो चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरों ने मंदिर के दानपात्र से यह बड़ी रकम चुराई थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी अक्सर मंदिर आते थे और मौका पाकर चोरी को अंजाम दिया। चोरी की गई रकम से उन्होंने एक आईफोन 15 खरीदा था। घटना के बाद शिवली पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और ताबड़तोड़ छापेमारी कर महज 24 घंटे के भीतर मामले का सफल अनावरण किया। पुलिस ने चोरी की गई पूरी रकम और मोबाइल फोन बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, मंदिर के महंत योगेश्वर सरकार ने फिलहाल इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने चोरी की गई रकम महंत को सौंप दी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें