थाना बाघराय पुलिस द्वारा क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कुल 09 व्यक्तियों के विरुद्ध निवारक कार्यवाही की गई।

थाना बाघराय पुलिस द्वारा क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कुल 09 व्यक्तियों के विरुद्ध निवारक कार्यवाही की गई।

संवाददाता : बृजेंद्र शर्मा, प्रतापगढ़

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी कुंडा श्री अमरनाथ गुप्ता के पर्यवेक्षण में थाना बाघराय पुलिस ने विभिन्न गांवों में उत्पन्न विवादों को देखते हुए कार्रवाई की। दिनांक 31 मई 2026 को उ0नि0 जयसुशील मिश्र मय हमराह पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में संभावित शांति भंग की आशंका को देखते हुए धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत 09 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।
मुख्य विवाद इस प्रकार रहे-
▪️ ग्राम दुर्ग सराय भाव में जमीनी विवाद एवं निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों में तनाव की स्थिति पर 04 व्यक्तियों पर कार्यवाही।
▪️ ग्राम बारौ पटवारा में खड़ंजे की ओर दरवाजा खोलने के विवाद को लेकर 02 व्यक्तियों पर निवारक कार्यवाही।
▪️ ग्राम बारौ नगरन का पुरवा में पारिवारिक विवाद के चलते 01 व्यक्ति पर कार्यवाही।
▪️ ग्राम मण्डल भासो में आवादी भूमि विवाद एवं संभावित शांति भंग की आशंका पर 02 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया।
निवारक कार्यवाही में गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम-
शुभम मिश्रा
विद्याकान्त मिश्रा
सचिन पटेल
सौरभ पटेल
दिलीप कुमार पटेल
धर्मेन्द्र कुमार पटेल
शिव दयाल सरोज
राजेन्द्र गौतम
अजय कुमार मौर्या
पुलिस द्वारा सभी व्यक्तियों को नियमानुसार हिरासत में लेकर उनके परिजनों को सूचना दी गई तथा माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।
पुलिस टीम- उ0नि0 जयसुशील मिश्रा, का0 शीशपाल सिंह, रि0आ0 अनिल गोंड, रि0आ0 अभिषेक कुमार, म0रि0आ0 ब्यूटी कुमारी एवं उ0नि0 रमेश सिंह यादव, का0 सौरभ शर्मा थाना बाघराय, जनपद

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें