पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में परेड का निरीक्षण, शस्त्र प्रशिक्षण और ड्रिल का पुनर्भ्यास

पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में परेड का निरीक्षण, शस्त्र प्रशिक्षण और ड्रिल का पुनर्भ्यास

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। पुलिस लाइन में मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय ने परेड का निरीक्षण कर पुलिस कर्मियों की टोलीवार ड्रिल और शस्त्र प्रशिक्षण का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस बल को अनुशासन, एकरूपता और कार्यकुशलता बनाए रखने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया। जवानों को शस्त्रों के सुरक्षित एवं प्रभावी संचालन की जानकारी देने के साथ-साथ ड्यूटी के प्रति सजगता, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए गए।

अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन के विभिन्न अभिलेखों और रजिस्टरों का भी निरीक्षण किया तथा उनके समुचित संधारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रतापगढ़ पुलिस के अनुसार पुलिस बल की दक्षता, अनुशासन और कार्यकुशलता को और अधिक मजबूत बनाने के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण एवं निरीक्षण की कार्रवाई लगातार जारी रहती है

ये भी पढ़ें मरहूम मोहम्मद इसराईल के तीजे पर जश्ने ईद मिलादुन्नबी का आयोजन, उलमा-ए-कराम ने किया संबोधन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें