मिश्रा मार्केट ताजपुर में हनुमान मंदिर पर बूंदी प्रसाद वितरण
संवाददाता अमित शुक्ला
कुंडा, ताजपुर चौराहे पर मंगलवार के शुभ अवसर पर ताजपुर स्थित मिश्रा मार्केट में हनुमान जी के मंदिर पर श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ बूंदी प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर हनुमान जी के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर समाजसेवी श्री मोतीलाल मिश्र के नेतृत्व में प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में शुभम मिश्रा एडवोकेट, शिवम मिश्रा, चन्दन मिश्रा, पप्पू मिश्रा एवं पवन मिश्रा सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
आयोजकों ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार को बजरंगबली की पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण से क्षेत्र में धार्मिक एवं सामाजिक सौहार्द का वातावरण मजबूत होता है। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा का पाठ कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हुआ।












