प्रतापगढ़ फायर सर्विस की साप्ताहिक ड्रिल संपन्न, उपकरणों के रख-रखाव पर विशेष जोर

प्रतापगढ़ फायर सर्विस की साप्ताहिक ड्रिल संपन्न, उपकरणों के रख-रखाव पर विशेष जोर

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।  मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) के निर्देशन में मंगलवार, 02 जून 2026 को जनपद के सभी फायर स्टेशनों पर साप्ताहिक ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान फायर स्टेशन परिसर, कार्यालय, कंट्रोल रूम, अग्निशमन वाहनों एवं विभिन्न उपकरणों की व्यापक साफ-सफाई की गई।

ड्रिल के दौरान अग्निशमन कर्मियों ने उपकरणों के रख-रखाव, संचालन एवं उनकी कार्यक्षमता की जांच का अभ्यास किया। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि नियमित ड्रिल और उपकरणों के रख-रखाव से अग्निशमन सेवाओं की कार्यकुशलता बढ़ती है तथा किसी भी आपदा की स्थिति में बेहतर एवं त्वरित राहत कार्य सुनिश्चित किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें पदाधिकारी नियुक्ति एवं जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ जिला संवाददाता अमित शुक्ला 

Leave a Comment