बेला देवी पुल पर फिर संकट, सीवर लाइन लीकेज से पुल का हिस्सा बहा

बेला देवी पुल पर फिर संकट, सीवर लाइन लीकेज से पुल का हिस्सा बहा।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा। प्रतापगढ़। नगर क्षेत्र स्थित बेला देवी पुल पर एक बार फिर गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। जानकारी के अनुसार, नगर पालिका की सीवर लाइन पहले भी ढह गई थी, जिसके बाद संबंधित विभाग द्वारा गिट्टी भरकर अस्थायी मरम्मत कराई गई थी। लेकिन अब दोबारा सीवर लाइन में लीकेज होने से पुल के किनारे का हिस्सा कटकर नदी में बह गया है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पूर्व में की गई मरम्मत केवल औपचारिकता साबित हुई और समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। लगातार हो रहे रिसाव के कारण पुल की संरचना पर भी खतरा मंडराने लगा है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों में चिंता बढ़ गई है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि मामले की गंभीरता के बावजूद जिला प्रशासन और नगर पालिका प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई या आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लोगों ने पुल की तत्काल तकनीकी जांच कराकर स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो पुल को और अधिक नुकसान पहुंच सकता है, जिससे आवागमन भी प्रभावित हो सकता है।

ये भी पढ़ें अवैध कब्जा से कब्जा मुक्ति तक ‘सफलता की कहानी’ प्रार्थी के चेहरे पर खुशी के अंशु, प्रार्थी ने खुशी से नम आंखों से किया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ का दिल से आभार प्रकट

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें