हाईस्कूल एवं,इंटरमीडिएट-2026 के मेधावी विद्यार्थियों हेतु प्रदेश एवं जनपद स्तरीय सम्मान समारोह संपन्न

हाईस्कूल एवं,इंटरमीडिएट-2026 के मेधावी विद्यार्थियों हेतु प्रदेश एवं जनपद स्तरीय सम्मान समारोह संपन्न

समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

आयोजित कार्यक्रम में जनपद के 08 विद्यार्थियों को राज्य स्तर पर तथा 20 विद्यार्थियों को जनपद स्तर पर किया गया सम्मानित,जनपद स्तर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं 21-21 हजार रुपये के सांकेतिक चेक प्रदान किए गए गौतमबुद्धनगर 01 जून, 2026उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद तथा अन्य बोर्डों के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में लखनऊ स्थित लोक भवन में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी की उपस्थिति में किया गया। समारोह में यूपी बोर्ड, सीबीएसई, सीआईएससीई तथा संस्कृत शिक्षा परिषद के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रत्येक राज्य स्तरीय मेधावी छात्र-छात्रा को एक लाख रुपये, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। समारोह के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी ने विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम, अनुशासन तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता का संदेश देते हुए जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण प्रदेश के सभी जनपदों में किया गया।
जनपद गौतमबुद्धनगर के कुल 08 मेधावी विद्यार्थियों को राज्य स्तर पर माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा एक-एक लाख रुपये के सांकेतिक चेक, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया इसी क्रम में जनपद गौतमबुद्धनगर के कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण आयोजित किया गया। इस अवसर पर माननीय विधायक दादरी तेजपाल नागर, माननीय विधायक जेवर धीरेंद्र सिंह तथा जिला अध्यक्ष गौतमबुद्धनगर अभिषेक शर्मा उपस्थित रहे।सजीव प्रसारण के उपरांत जनपद स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में हाईस्कूल परीक्षा वर्ष 2026 के शीर्ष 10 तथा इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2026 के शीर्ष 10 मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं 21-21 हजार रुपये के सांकेतिक चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। आयोजित कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी भू0अ0 बच्चू सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें