छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष बने किसन मानिकपुरी
प्रांताध्यक्ष संजय सिंह ने जारी किया नियुक्ति आदेश, 15 दिनों में जिला कार्यकारिणी गठन के निर्देश
जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू बेमेतरा। छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ द्वारा संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए तहसील कार्यालय बेमेतरा में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 किसन मानिकपुरी को संघ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संघ के प्रांताध्यक्ष संजय सिंह द्वारा संघीय संविधान में प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए की गई है।
जारी संघीय आदेश के अनुसार नव नियुक्त जिला अध्यक्ष किसन मानिकपुरी को 15 दिवस के भीतर जिला कार्यकारिणी का गठन कर उसकी जानकारी प्रांतीय संगठन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
प्रांतीय कार्यालय रायपुर से जारी आदेश की प्रतिलिपि मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, रजिस्ट्रार फर्म एवं संस्थाएं, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित जिले के सभी कार्यालय प्रमुखों को भेजी गई है। वहीं निवर्तमान जिला अध्यक्ष विक्रम देवांगन को भी आवश्यक कार्यवाही एवं सूचना हेतु प्रतिलिपि प्रेषित की गई है।
संघ के प्रांताध्यक्ष संजय सिंह ने विश्वास जताया है कि किसन मानिकपुरी के नेतृत्व में जिले का संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान एवं उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रभावी पहल की जाएगी।
नियुक्ति की जानकारी मिलते ही जिले के लिपिक वर्गीय कर्मचारियों में खुशी का माहौल देखा गया। संघ के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किसन मानिकपुरी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।
ये भी पढ़ें हाईस्कूल एवं,इंटरमीडिएट-2026 के मेधावी विद्यार्थियों हेतु प्रदेश एवं जनपद स्तरीय सम्मान समारोह संपन्न












