शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी को महेशगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
संवाददाता सुमित मिश्रा
प्रतापगढ़। महेशगंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी राजेन्द्र कुमार सरोज को अंजनी पुल के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध थाना महेशगंज में धारा 69 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज था और उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महेशगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेजने सहित अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।












