प्रतापगढ़ की राजनीति में बयान पर बवाल: संगमलाल गुप्ता ने सांसद से मांगी माफी, जनता के सम्मान का मुद्दा गरमाया।

प्रतापगढ़ की राजनीति में बयान पर बवाल: संगमलाल गुप्ता ने सांसद से मांगी माफी, जनता के सम्मान का मुद्दा गरमाया।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

पट्टी/प्रतापगढ़। समाजवादी पार्टी के एक सांसद के कथित बयान को लेकर जिले की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद संगमलाल गुप्ता ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि प्रतापगढ़ की जनता को “मूर्ख” और “जल्लाद” जैसे शब्दों से संबोधित करना पूरे जिले का अपमान है और इसके लिए सार्वजनिक माफी मांगी जानी चाहिए। सोशल मीडिया पर जारी अपनी प्रतिक्रिया में संगमलाल गुप्ता ने कहा कि प्रतापगढ़ की जनता लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखने वाली, जागरूक और स्वाभिमानी है। चुनाव में हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन जनता के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद ने जनमत और मतदाताओं का अनादर किया है। उनका कहना था कि जनता किसी राजनीतिक दल या व्यक्ति की जागीर नहीं है, बल्कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। ऐसे में जनता के खिलाफ कथित रूप से की गई टिप्पणी निंदनीय है। भाजपा नेता ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक सांसद अपने शब्द वापस लेकर सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, तब तक जिले के लोग इस मुद्दे को उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ की जनता अपने सम्मान के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं करेगी। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस तेज हो गई है। एक ओर लोग सांसद की कथित टिप्पणी की आलोचना कर रहे हैं, वहीं समर्थक और विरोधी पक्षों के बीच तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। माना जा रहा है कि यह विवाद आने वाले दिनों में प्रतापगढ़ की राजनीति का प्रमुख मुद्दा बन सकता है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें