मूर्ख और जल्लाद” टिप्पणी पर घिरे सांसद, वायरल वीडियो से बढ़ी सियासी गर्मी।

मूर्ख और जल्लाद” टिप्पणी पर घिरे सांसद, वायरल वीडियो से बढ़ी सियासी गर्मी।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद Dr. S. P. Singh Patel का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। वायरल वीडियो में एक निजी विद्यालय में यूट्यूबर के साथ बातचीत के दौरान सांसद से क्षेत्र में कम सक्रिय रहने और जनता के बीच कम दिखाई देने को लेकर सवाल पूछा गया था। बताया जा रहा है कि इस सवाल पर नाराजगी जाहिर करते हुए सांसद ने कहा कि ऐसा सवाल करने वाले लोग “मूर्ख” और “जल्लाद” हैं। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि वह केवल प्रतापगढ़ ही नहीं, बल्कि प्रदेश के अधिकांश सांसदों से अधिक सक्रिय हैं और लगातार क्षेत्र के विकास कार्यों में जुटे हुए हैं।
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। सांसद समर्थक इसे उनकी नाराजगी की स्वाभाविक प्रतिक्रिया बता रहे हैं, जबकि विपक्षी दल और आलोचक इसे जनता के सवालों के प्रति असहिष्णु रवैया करार दे रहे हैं। फिलहाल यह मामला जिले में चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है। सांसद की ओर से वायरल वीडियो और बयान को लेकर अभी तक कोई विस्तृत आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें