असलहों से लैस दबंगों का घर पर हमला, तोड़फोड़ और मारपीट से मचा हड़कंप

असलहों से लैस दबंगों का घर पर हमला, तोड़फोड़ और मारपीट से मचा हड़कंप

संवाददाता : सदानंद द्विवेदी प्रतापगढ़

लालगंज, प्रतापगढ़। लालगंज थाना क्षेत्र में असलहों और धारदार हथियारों से लैस दबंगों द्वारा एक घर पर धावा बोलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि दबंगों ने घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की, मारपीट की और मकान गिराने की धमकी दी। पीड़ित महिला के अनुसार, कई लोग रिवॉल्वर, पिस्टल, लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस होकर उसके घर पहुंचे। आरोप है कि दबंगों ने घर में घुसकर सामान को नुकसान पहुंचाया और विरोध करने पर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। महिला ने बताया कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए मकान गिराने की भी चेतावनी दी। घटना में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस की मदद से तत्काल उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पीड़िता की तहरीर पर लालगंज पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों सहित लगभग 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है। एहतियात के तौर पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें