जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने सुनीं फरियादें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय तथा क्षेत्राधिकारी लाइन शिव नारायण वैस भी मौजूद रहे। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों का अवलोकन करते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जाए तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए पारदर्शी और परिणामोन्मुख कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए शिकायतकर्ताओं को समय पर राहत उपलब्ध कराई जाए, जिससे पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत हो।












