प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 जिंदा बम के साथ दो शातिर अपराधी गिरफ्तार ।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।
पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अंतरजनपदीय आपराधिक गिरोह से जुड़े दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 06 जिंदा बम तथा ₹2,26,800 नकद बरामद किए गए हैं। कार्रवाई के दौरान अपराधियों की पल्सर मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया गया।पुलिस के अनुसार पकड़े गए दोनों आरोपी गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामलों में वांछित एवं हिस्ट्रीशीटर अपराधी हैं। उनकी गिरफ्तारी से जिले में सक्रिय आपराधिक नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और आपराधिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। इस कार्रवाई को प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।












