खेमीपुर में शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन, ग्रामीणों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
खेमीपुर, प्रतापगढ़। भीषण गर्मी के बीच ग्राम खेमीपुर में समाजसेवा और जनकल्याण की भावना से शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान अशोक जायसवाल द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर शरबत ग्रहण किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने राहगीरों एवं ग्रामीणों को शरबत वितरित कर गर्मी से राहत पहुंचाने का प्रयास किया। कार्यक्रम में समाजसेवी राज शुक्ला (पत्रकार), रामबदन सरोज, जगदीश शुक्ला, बबलू यादव (प्रधान, पिंगरी), सुमित सिंह (खेमीपुर), आशीष ओझा, रमेश ओझा सहित समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भीषण गर्मी के समय इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में आपसी सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।












