लालगंज में दबंगों का तांडव, घर में घुसकर तोड़फोड़ व मारपीट

लालगंज में दबंगों का तांडव, घर में घुसकर तोड़फोड़ व मारपीट; 5 नामजद समेत 60 अज्ञात पर केस

संवाददाता : सदानंद द्विवेदी

लालगंज, प्रतापगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव में असलहों एवं धारदार हथियारों से लैस दबंगों द्वारा एक घर पर धावा बोलने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद समेत लगभग 60 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित महिला का आरोप है कि आरोपित घर में जबरन घुस आए और जमकर तोड़फोड़ करने के साथ परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने तथा मकान गिरा देने की धमकी भी दी।

घटना में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि हमलावर रिवॉल्वर, पिस्टल, लाठी-डंडे एवं अन्य हथियारों से लैस होकर पहुंचे थे।

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर पांच नामजद एवं करीब 60 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है, जबकि एहतियात के तौर पर पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है।

ये भी पढ़ें खेमीपुर में शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन, ग्रामीणों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा जिला संवाददाता अमित शुक्ला

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें