नसरतपुर में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, कांग्रेस ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई

नसरतपुर में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, कांग्रेस ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई

प्रयागराज। सोरांव विधानसभा क्षेत्र के नसरतपुर गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर पब्लिक स्कूल के समीप स्थापित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया तथा स्थानीय लोगों ने नाराजगी व्यक्त की।

मामले की सूचना पर जिला कांग्रेस कमेटी गंगापार के अध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधिमंडल घटनास्थल पर पहुंचा और स्थिति का निरीक्षण किया। प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीणों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली तथा प्रशासन से दोषियों की शीघ्र पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महापुरुषों के सम्मान से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कदम उठाने की मांग की।

स्थानीय लोगों के अनुसार घटना के बाद प्रशासन ने नई प्रतिमा स्थापित कराकर स्थिति को सामान्य बनाने का प्रयास किया। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक कदम उठाए गए।

इस दौरान जिलामहासचिव सुनील पाण्डेय, वार रूम प्रभारी सद्दाम हुसैन सिद्दीकी, विद्यालय प्रबंधक विनोद कुमार वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. अमर सिंह पटेल, मनोज पासी, शिव प्रसाद मौर्य, संतोष कुमार, रत्नेश कुमार, मनीष वर्मा, अमित कुमार, अखिलेश कुमार, सुधांशु वर्मा, हिमांशु वर्मा, राजकुमार वर्मा, रतन वर्मा, सनी यादव, पुनीत कुमार, आशीष वर्मा, सिद्धार्थ गौतम, धीरेंद्र कुमार यादव, धीरेंद्र कुमार, अमरेंद्र कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें लालगंज में दबंगों का तांडव, घर में घुसकर तोड़फोड़ व मारपीट

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें