शरबत वितरण कर मानवता का संदेश दिया: डॉ. अजय शुक्ला
संवाददाता आयुष मिश्र प्रयागराज। भीषण गर्मी के बीच लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जार्जटाउन स्थित शान्ति बिलास हॉस्पिटल में शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अस्पताल के निदेशक एवं वरिष्ठ ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अजय शुक्ला ने किया।

इस अवसर पर राहगीरों, मरीजों, तीमारदारों एवं आम नागरिकों को ठंडा शरबत वितरित किया गया। डॉ. अजय शुक्ला ने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में लोगों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में आपसी भाईचारे और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। शरबत वितरण के दौरान अस्पताल के चिकित्सक, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का भव्य आयोजन 6 जून से हथिगवां मे












