लोजपा (रामविलास) ने यमुनापार में किया संगठन का विस्तार, जिलाध्यक्ष टी. पी. पांडेय के नेतृत्व में युवाओं को मिली अहम जिम्मेदारी

लोजपा (रामविलास) ने यमुनापार में किया संगठन का विस्तार, जिलाध्यक्ष टी. पी. पांडेय के नेतृत्व में युवाओं को मिली अहम जिम्मेदारी

संवाददाता आयुष मिश्र ​प्रयागराज

यमुनापार:लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने प्रयागराज के यमुनापार क्षेत्र में अपने संगठन को और अधिक गतिशील व मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार एवं जिलाध्यक्ष टी. पी. पांडेय तथा जिला उपाध्यक्ष त्रिभुवन नाथ पांडेय की संस्तुति पर क्षेत्र के जुझारू युवाओं पर भरोसा जताते हुए उन्हें संगठन में अहम दायित्व सौंपे गए हैं।
​पार्टी द्वारा जारी की गई नई सूची के अनुसार यमुनापार क्षेत्र में निम्नलिखित पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है:
​विवेक कुमार शुक्ला को कोरांव का विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
​शिवेंद्र मिश्रा को जिला अतिरिक्त प्रभार के साथ मेजा का तहसील अध्यक्ष बनाया गया है।
​अदीप कोल को यमुनापार का जिला सचिव (अनुसूचित मोर्चा) नियुक्त किया गया है, साथ ही उन्हें कोरांव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
​आशुतोष पांडेय (खूंटा, कोरांव) को यमुनापार प्रयागराज का जिला सचिव बनाया गया है एवं इन्हें भी विधानसभा कोरांव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
​आयुष मिश्रा को यमुनापार प्रयागराज का जिला मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।
​धीरज मिश्रा को यमुनापार क्षेत्र के आईटी सेल का सह-प्रभारी बनाया गया है।
​नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए जिलाध्यक्ष टी. पी. पांडेय और जिला उपाध्यक्ष त्रिभुवन नाथ पांडेय ने विश्वास व्यक्त किया कि इन ऊर्जावान युवाओं के जुड़ने से पार्टी की नीतियां और विचारधारा जन-जन तक पहुंचेंगी और यमुनापार क्षेत्र में संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

​इन सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान जी एवं जिला नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने संकल्प लिया है कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे और आगामी चुनावों के मद्देनजर बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने का काम करेंगे। इस अवसर पर क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया।

ये भी पढ़ें शरबत वितरण कर मानवता का संदेश दिया: डॉ. अजय शुक्ला

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें