श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का भव्य आयोजन 6 जून से
हथिगवां मे
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
प्रतापगढ़। बाबा का पूरवा, पोस्ट-हथिगवां, कुण्डा क्षेत्र में 06 जून से 12 जून 2026 तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आध्यात्मिक आयोजन में परम पूज्य श्री देवव्रत जी महाराज अपने श्रीमुख से भक्तों को श्रीमद्भागवत कथा का अमृतपान कराएंगे। आयोजकों के अनुसार कथा प्रतिदिन सायं 4:00 बजे से 7:00 बजे तक आयोजित होगी। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति, ज्ञान, वैराग्य एवं धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलेगी। श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं और भगवान की महिमा का श्रवण कर श्रद्धालु आत्मिक शांति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त करेंगे।
क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने तथा पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की गई है।
कार्यक्रम विवरण: तिथि: 06 जून से 12 जून 2026
समय: सायं 4:00 बजे से 7:00 बजे तक
स्थान: बाबा का पूरवा, पोस्ट-हथिगवां, कुण्डा, प्रतापगढ़












