शिव महापुराण कथा के समापन पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, आयोजित हुआ भव्य विशाल भंडारा।
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा
प्रतापगढ़। आपको बता दे कि जनपद प्रतापगढ़ के मांधाता नगर पंचायत वार्ड नंबर 2 अमैया मऊ में पिछले सात दिनों से चल रही संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का मंगलवार को पूर्णाहुति और हवन के साथ भव्य समापन हुआ। इसके अलावा आपको बताते चलें कि कथा के अंतिम दिन आयोजित विशाल भंडारे में सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण किया।भक्तिमय माहौल में कन्याभोज से शुरुआतकार्यक्रम आयोजक ने बताया कि कथा के समापन के अवसर पर सुबह भव्य हवन-पूजन किया गया। इसके बाद कन्याओं के पैर धोकर उन्हें भोजन कराया गया और दक्षिणा दी गई। कन्याभोज के उपरांत भंडारे का शुभारंभ किया गया, जो देर रात तक चलता रहा।प्रसाद पाने उमड़े श्रद्धालु मांधाता नगर पंचायत और आसपास के कई गांवों से आए सैंकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। भारी भीड़ के प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे।शिव महिमा का गुणगानकथा के अंतिम दिन कथावाचक ने महादेव के आशुतोष स्वरूप का वर्णन करते हुए सच्ची श्रद्धा के महत्व पर प्रकाश डाला।












