घंटाघर क्षेत्र में एसपी दीपक भूकर का पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रक प्रतापगढ़।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर ने सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर एवं पुलिस बल के साथ शहर के घंटाघर क्षेत्र तथा आसपास के प्रमुख बाजारों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों और आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा सुरक्षा संबंधी सुझाव प्राप्त किए। इसके साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग भी की गई। इस दौरान एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के निर्देश दिए।
प्रतापगढ़ पुलिस ने कहा कि जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय और प्रतिबद्ध है।












