टीजीटी परीक्षा: डीएम और एसपी ने एमडीपीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।3 जून 2026। स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने एमडीपीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र का संयुक्त निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था, परीक्षा कक्षों की तैयारियों तथा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों और संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्र परिसर एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए पुलिस बल को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय एवं सीआरओ प्रतापगढ़ भी मौजूद रहे। उन्होंने परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।जनपद प्रतापगढ़ में टीजीटी परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन एवं पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
ये भी पढ़ें टीजीटी परीक्षा केंद्र का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा












