आईजी प्रयागराज परिक्षेत्र अजय कुमार मिश्रा का प्रतापगढ़ दौरा, टीजीटी परीक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र अजय कुमार मिश्रा ने बुधवार को प्रतापगढ़ का दौरा किया। पुलिस लाइन स्थित गेस्ट हाउस पहुंचने पर उन्हें पुलिस की सुसज्जित टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। इस दौरान उन्होंने सलामी गारद का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अनुशासन, टर्न-आउट और परेड की सराहना की।दौरे के दौरान अभिषेक पाण्डेय एवं दीपक भूकर ने उनका स्वागत किया। आईजी ने जनपद की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था तथा पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न अभियानों की समीक्षा की उन्होंने जनपद में आयोजित टीजीटी परीक्षा की सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सतर्क निगरानी एवं प्रशासन-पुलिस के समन्वय से परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के प्रयासों की सराहना करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।पुलिस विभाग ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने तथा विभिन्न प्रतियोगी एवं शैक्षणिक परीक्षाओं को पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें कंधई में सर्पदंश से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम।












